अरुणोदय उत्कर्ष न्यूज, राजकरन कुशवाहा ब्यूरो चीफ सतना (मध्य प्रदेश) 26 जनवरी 2021, सतना जनपद के जैतवारा थाना क्षेत्र के चंदई गाँव में किराना की गुमटी में अज्ञात लोगों नें 24 जनवरी की रात 11 बजे आग लगा दिया, जिससे तकरीबन 30 हजार का सामान जल कर राख हो गया। नागेन्द्र कुमार कोरी पुत्र मुराली प्रसाद कोरी ग्राम व पोस्ट , थाना जैतवारा जिला सतना मध्य प्रदेश नें बताया कि उसकी किराना की गुमटी (दुकान) में अज्ञात लोगों नें 24 जनवरी 2021 की रात करीब 11 बजे आग लगा दिया, जिससे दूकान सामान राजश्री गुटखा व किराना का सामान सब जल कर राख हो गया इस आगजनी की घटना से तकरीबन 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीडित नें जैतवारा पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है।